- कपूरथला में कोरोना पॉजिटिव 3 नए केस
- जिले में कुल 45 केस, सिर्फ 4 एक्टिव केस
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर के चलते कपूरथला जिले में रविवार को 3 नए पॉजिटिव केस आए है। वैसे कपूरथला जिला लगभग सुरक्षित है लेकिन पूरी तरह से कोरोना मुक्त नहीं हो पा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही 5 मरीज ठीक हो कर घर गए थे और सिर्फ एक एक्टिव मरीज आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन था रविवार को 3 और नए मरीज आने से एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 4 पहुंच गया है।
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में आए तीन नए केसों में से एक कपूरथला शहर के नरोत्तम विहार कॉलोनी का है जोकि सिविल अस्पताल के ओपीडी में आया था और फ्लू कोर्नर पर टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। जिसकी पोस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरा केस गांव भंडाल बेट निवासी है जो कि हाल ही में पुणे से वापस आया था यह मरीज सीएमसी फत्तूधींगा में उपचाराधीन है। तीसरा पॉजिटिव केस विचाराधीन कैदी का है जो कि सुभानपुर पुलिस थाने में है यह सूचना पुलिस से मिली है।











No comments