ब्रेकिंग न्यूज़...... कपूरथला जिले के लिए सुबह-सुबह राहत की खबर, देर रात 290 सैंपल्स की आई रिपोर्ट, सभी नेगेटिव
- कपूरथला के लिए रविवार का दिन राहत से भरा रहा
- शहर के कुछ डॉक्टरो के पोसिटिव होने की खबर सिर्फ अफवाह
- शहर के कुछ डॉक्टरो के पोसिटिव होने की खबर सिर्फ अफवाह
खबरनामा इंडिया। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी ले चलते कपूरथला जिले में सुबह-सुबह राहत की खबर है। देर रात आय 290 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इस बात की पुष्टि करते हुए आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत व नोडल अफसर डॉ संदीप धवन ने बताया कि 20 जून को जांच के लिए गए 266 सैंपल्स तथा 24 पेंडिंग पड़े सैंपल की रिपोर्ट रविवार देर रात आ गई है इन 290 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो कि कपूरथला जिले के लिए राहत की खबर है। वहीँ शहर के कुछ डॉक्टर्स जिनमे एक होम्योपैथिक डॉक्टर भी है के पोस्टिव होने की खबर बिकुल झूठी है। उन्होंने जनता से अनुरोध भी किया की वफवाहो पर ध्यान न दे और न ही अफवाहे फैलाये।
उन्होंने यह भी कहा कि कपूरथला की जनता अपने आप को अपने घरों में सुरक्षित रखें बहुत जरूरी कार्य होने पर ही मास्क लगाकर घर से बाहर निकले। और पूरी तरह से कोविड-19 के नियमों की पालना करें।
डॉ राजीव भगत में यह भी बताया कि रविवार 21 जून को जिले में 279 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से कपूरथला से 64, सुल्तानपुर से10, फत्तूधींगा से 8, डिब्बा से 22, फगवाड़ा से 123, भुलात्थ से पांच और पांछटा से 47 लोगों के सैंपल लिए गए है ।










No comments