कपूरथला जिले में अनलॉक 2. 0 की गाइड लाइन जारी, 31 जुलाई तक बढ़ा लॉक डाउन, स्कूल, कालेज, जिम, बार, सिनेमा हाल रहेंगे बंद
- रात का कर्फ्यु रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा
- 65 वर्ष से अधिक के लोग और 10 वर्ष से छोटे बच्चो को घरो में रहने की सलाह
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला - 65 वर्ष से अधिक के लोग और 10 वर्ष से छोटे बच्चो को घरो में रहने की सलाह
प्रदेश में कोरोना संकट के फैलाव को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद डीसी कपूरथला ने भी अनलॉक 2. 0 की गाइड लाइन जारी कर दी है। आगामी लॉकडाऊऩ को लेकर 31 जुलाई तक बढ़ने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार के बाद जिले में भी नए जारी किये आदेशों में डीसी दीप्ती उप्पल ने अनलॉक-2 के लिए कुछ नई गाईडलाईनज़ भी जारी की हैं।
डीसी की तरफ से जारी गाईडलाईनज़
के अनुसार पहले दिए आदेशों में तबदीली करते हुए अब रात का कर्फ्यु रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। जो पहले
रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक था। वही डीसी ने 65 वर्ष से अधिक के लोग और 10 वर्ष से छोटे बच्चो को घरो में रहने की सलाह दी है।
इसके साथ ही यह आदेश जारी किये हैं कि जिले में 31 जुलाई तक स्कूल, कालेज, जिम, बार, सिनेमा हाल बंद रहेंगे।
No comments