ब्रेकिंग न्यूज़

- बाइक सवारों ने बंदूक की नोक पर फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 1 लाख 81 हजार रुपये छीने

- डीएसपी भिखीविंड सहित बल्टोहा थाने की पुलिस जाँच में जुटी
खबरनामा इंडिया। (इन्दर मोहन सिंह सोढ़ी) खेमकरण, पंजाब

वाल्टोहा के गुरुद्वारा भाई झारू साहिब के नजदीक एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से बंदूक की नोक पर 1 लाख 81 हजार रुपये लूट लिए। जिसकी सुचना  भिखीविंड थाना की पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली सुचना के अनुसार पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में क्षेत्र अधिकारी के रूप में कार्य करता हैं।  मंगलवार दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर नंबर PB65 AJ 3638 पर जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा भाई झारू साहिब के पास पहुंचा तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। और पिस्तौल दिखाते हुए उन्होंने उनसे उसका बैग छीन लिया जिसमे 1 लाख 81 हजार 255 रुपये थे, और फरार हो गए। उसने यह भी बताया कि उक्त बैग में एक टेबलेट भी था। अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने घटना के बाद तुरंत अपने अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  संबंधित बल्टोहा थाना प्रमुख बलविंदर सिंह और डीएसपी राजबीर सिंह भिखीविंड भी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी

लिंक पर क्लिक कर विडिओ में देखे क्या कहता है पीड़ित ......  https://www.youtube.com/watch?v=6cwYHUvtlC0

No comments