ब्रेकिंग न्यूज़

- कपूरथला में दो हवालातिओ सहित 4 नए पोसिटिव केस, सभी के सम्पर्क की जाँच जारी

- मंगलवार को सबसे अधिक 393 लोगो के टेस्ट सेम्पल लिए 
खबरनामा ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब में कोरोना संकट के चलते दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिस के क्रम में मंगलवार को कपूरथला में 4 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को कपूरथला जिले में सबसे अधिक 393 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला के नोडल अफसर डॉक्टर संदीप धवन व आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आए केसों ने दो हवाला टी जेल परिसर से है। जो क्छ दिन पहले लुधियाना जेल से कपूरथला मॉडर्न जेल में ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा मोहब्बत नगर निवासी एक महिला पोस्टिंग आई है चौकी चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं गांव जमालपुर के 53 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जो कि लुधियाना के डीएमसी में उपचाराधीन है। 
डॉ राजीव भगत ने बताया कि मंगलवार को कपूरथला में सबसे अधिक 393 लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं जिसमें कपूरथला  सिविल अस्पताल में 106, फगवाड़ा 64, भूलात्थ 56, सुल्तानपुर लोधी 30,  काला संगिया से 37, पनश्टा 32, टिब्बा 31 और फत्तूधींगा से 37 सेंपल लिए गए है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को 209 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है जिसमें 207 नेगेटिव व दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी पोसिटिव मरीजों के सम्पर्क की जाँच कर उनके भी सेम्पल लिए जायँगे।

No comments