ब्रेकिंग न्यूज़

किस्मत ने बदली खेत मजदूर की जिंदगी ...

मधु ने जीता ₹3 करोड़ का बंपर इनाम 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब  

बंगा इलाके में रहने वाले प्रवासी खेत मजदूर मधु की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि देखते ही देखते उनकी जिंदगी बदल गई। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले मधु ने सिक्किम सरकार की गणेश चतुर्थी बंपर लॉटरी में ₹3 करोड़ का बंपर इनाम जीत लिया।

बताया जा रहा है कि मधु काम की तलाश में बंगा इलाके में आए थे और यहां खेतों में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनकी किस्मत उस समय चमक उठी, जब उन्होंने ड्रा का परिणाम घोषित होने से करीब एक घंटे पहले बंगा के सहोता लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदा।

टिकट खरीदने के करीब एक घंटे बाद ही मधु को पता चला कि उनके टिकट ने ₹3 करोड़ का बंपर पुरस्कार जीत लिया है। यह खबर मिलते ही परिवार और जान-पहचान वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रोजाना खेतों में मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले मधु के लिए यह जीत जिंदगी का बड़ा मोड़ साबित हुई है। अचानक मिली इतनी बड़ी रकम के बाद उनकी कहानी पूरे बंगा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे किस्मत का ऐसा खेल बता रहे हैं, जिसने एक खेत मजदूर की जिंदगी ही बदल दी। 

No comments