ब्रेकिंग न्यूज़

दर्दनाक सड़क हादसा-- कंटेनर के पीछे टकराई बाइक, 3 दोस्तों की मौत ...

- मुख्य चौक के पास हुआ हादसा, चालक फरार  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर  

गोराया में शनिवार सुबह सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत होने की खबर है। हादसा गोराया के मुख्य चौक के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

जानकारी देते हुए ASI बावा सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मोटरसाइकिल के पास तीन युवक मृत अवस्था में मिले।

मृतकों की पहचान जतिंदर कुमार पुत्र हरि नंद निवासी अर्जन नगर, लुधियाना, साहिल पुत्र जय करण निवासी लुधियाना और सोनू कुमार उर्फ विकास पुत्र मनसा राम निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

इस मामले में मृतक जतिंदर कुमार के भाई उपिंदर कुमार के बयान पर गोराया पुलिस ने कंटेनर चालक मनोहर लाल पुत्र कमालू राम निवासी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कंटेनर चालक कथित तौर पर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

No comments