RCF एम्पलाइज थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव ....
- RCFEU का जन-संपर्क अभियान जारी, कल सुबह वर्कशॉप गेट पर कर्मचारियों को बांटे जाएंगे पंपलेट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
RCF एम्पलाइज को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, हुसैनपुर के आगामी चुनावों को लेकर आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन पूरी तरह से सक्रिय और ऊर्जावान नजर आ रही है। सोसाइटी के चुनावों में कर्मचारियों के अधिकारों और उनके आर्थिक हितों की रक्षा के लिए मैदान में उतरे RCFEU के उम्मीदवारों, सम्मानित यूनियन प्रतिनिधियों और विभिन्न डिविजनों के पदाधिकारियों द्वारा कारखाने के भीतर लगातार जन-संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी सिलसिले में कल दिनांक 4 अगस्त, दिन मंगलवार को सुबह ठीक 7:30 बजे वर्कशॉप गेट (डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक) पर पम्फलेट वितरण अभियान का आयोजन किया जाएगा। यूनियन के महासचिव सर्वजीत सिंह ने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अभियान में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।
सोसाइटी के कामकाज को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन समर्थित मौजूदा टीम ने पिछले कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी कदम उठाए हैं। टीम की प्रमुख उपलब्धियों में कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाना शामिल है, जिससे सदस्यों को सभी सेवाएं ऑनलाइन मिलने लगी हैं। इसके अलावा, सदस्यों की सुविधा के लिए सोसाइटी कार्यालय का आधुनिकीकरण (Renovation) कराया गया है, और परिसर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। सदस्यों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर फिल्टर/आरओ की व्यवस्था की गई है, तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर स्कैनर प्रणाली शुरू की गई है, जिससे नकद जमा कराने की प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है।
कर्मचारियों को आर्थिक संकट से उबारने और राहत देने के मोर्चे पर भी इस टीम ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आपातकालीन स्थिति में सदस्यों की मदद के लिए 'इमरजेंसी लोन सीमा' को ₹50,000/- से बढ़ाकर ₹1,00,000/- कर दिया गया है, जबकि सभी सम्मानित सदस्यों की कुल ऋण (Loan) सीमा को बढ़ाकर ₹8,50,000/- कर दिया गया है। इसके साथ ही, एनपीएस (NPS) के अंतर्गत आने वाले सदस्यों के लिए जून माह से ₹4,00,000/- की ग्रुप इंश्योरेंस (Group Insurance) सुविधा भी शुरू की गई है। कुशल वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी नीतियों के चलते सोसाइटी के डिफॉल्टर मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, और खाताधारकों को उनके जमा शेयर पर प्रति वर्ष दीपावली पर 20% लाभांश दिया जा रहा है। साथ ही, सोसाइटी के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रत्येक सेवानिवृत्त (Retired) सदस्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने की परंपरा भी निरंतर निभाई जा रही है।
आगामी 07/08/2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वर्कर्स क्लब में होने वाले इन चुनावों में कर्मचारियों के बहुमुखी विकास और हितों की रक्षा के लिए आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के उम्मीदवार एवं IRTSA तथा RCF Engineer's Association समर्थित पैनल पूरी निष्ठा के साथ मैदान में है। यूनियन ने सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे भारी बहुमत के साथ इस पैनल को विजयी बनाएं।



.jpg)







.jpeg)














No comments