ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking--- कपूरथला में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या ...

- छोटा भाई भी घायल, पुलिस टीम जाँच में जुटी 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना कोतवाली पुलिस सहित पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने घटना स्थल से खोल भी बरामद किए हैं। और परिवार के बयान के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। वहीं, उसका छोटा भाई हर्षदीप भी गोली लगने से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

डीएसपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

No comments