ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर नहीं, बेबुनियाद आरोपों की राजनीति कर रही-- ढोट

- सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब की जनता देख रही है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के जरिए लोगों का विश्वास जीत रही है, जबकि विपक्ष के पास केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ही बची है। यह शब्द AAP के विरासत सेवा संगठन के जिला प्रधान परविंदर ढोट ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहे है।  

परविंदर ढोट ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के विधायक पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि CM भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया है और युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देने का काम किया है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार के अनुसार अब तक 72,56,686 महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। इस योजना के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

ढोट ने कहा कि सरकार पहले चरण में करीब 33 लाख महिलाओं के खातों में 1,147 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर कर चुकी है और पंजीकरण लगातार जारी है, ताकि राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिल सके। 

उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाएं, युवा, किसान और आम लोग अब केवल वादे नहीं, बल्कि सरकार का काम देख रहे हैं। मुफ्त बिज ली, सरकारी स्कूलों में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार के अवसर और महिलाओं के सम्मान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण आम आदमी पार्टी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। 

परविंदर ढोट ने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक चर्चा का मंच है, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष को केवल राजनीतिक लाभ के लिए हंगामा करने के बजाय जनता से जुड़े रचनात्मक सुझाव देने चाहिए। पंजाब की जनता भली-भांति जानती है कि जिन दलों ने वर्षों तक प्रदेश पर शासन किया, वे आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहित नीतियों और विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि वे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार "रंगला पंजाब" के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में भी जनता के हित में फैसले लेकर हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करती रहेगी। 

No comments