ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन इंडियन की सार्थक गतिविधि-- किसानों का प्रदर्शन करवाया समाप्त ...

- 15 दिन में निर्माण शुरू करने का आश्वासन

- धरने में मिठाई का एक डिब्बा लेकर पहुंचे चेयरमैन, प्रदर्शनकारियों का करवाया मुँह मीठा 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में शेखूपुर सुल्तानपुर से सैदोवाल जाने वाली सड़क सहित क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की ओर से जिला मंडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन मिठाई का डिब्बा लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने की खुशी में प्रदर्शनकारियों का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भी क्षेत्र के लोगों के भाई हैं और उनकी हर समस्या को सुना जाएगा तथा समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने गुरपाल सिंह इंडियन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शेखूपुर सुल्तानपुर से सैदोवाल गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के लिए निर्धारित पांच वर्ष की अवधि भी काफी समय पहले समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क का उचित निर्माण नहीं करवाया गया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार यह सड़क माधो, झंडा, सैदोवाल, गोसल और भंडाल सहित कई गांवों से होकर गुजरती है। आगे यह राजपुर कुलार रोड से जुड़ते हुए मालवा क्षेत्र की ओर मलसियां-शाहकोट हाईवे से मिलती है। इस कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अन्य राहगीरों का आवागमन होता है।

इसी तरह सैदोवाल से गोसल और पखोवाल जाने वाली सड़क की हालत भी खराब बताई गई। रेल कोच फैक्ट्री की दीवार के पास सुल्तानपुर रोड से सैदोवाल और मंगारोडा की ओर जाने वाला करीब ढाई किलोमीटर लंबा हिस्सा लगभग पूरी तरह टूट चुका है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारी आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों की मांग सुनने के बाद गुरपाल सिंह इंडियन ने मौके से ही बोर्ड के एक्सईएन राकेश कुमार से फोन पर बातचीत की और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का अनुरोध किया। बातचीत के बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि संबंधित सड़क का निर्माण कार्य 15 दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला अध्यक्ष राणा सैदोवाल, आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष करनैल सिंह घुम्मण, राजपूत बोर्ड के चेयरमैन सुखदेव सिंह रिंकू, आप के जिला युवा संयुक्त सचिव सारांश मरवाहा, सुखविंदर सिंह नत्थू चाहल, पार्षद हरप्रीत सिंह, सरपंच परविंदर सिंह सैदोवाल, सरपंच मनजीत सिंह बस्सी माधोझंडा, अवतार सिंह, सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह निन्नी पंच सैदोवाल, गुरदीप सिंह, मनजिंदर कमल सैदोवाल, सुखदेव सिंह भंडाल, जगतार सिंह, करनैल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, रणजीत सिंह पूर्व सरपंच सैदोवाल, चरणजीत सिंह, कमलजीत सिंह पंच, काला पंच, सुक्खा गोसल पंच और गोपी मंगरौड़ा सहित बड़ी संख्या में पंच, किसान नेता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 

No comments