कपूरथला में कपड़ा कारोबारी की दुकान और घर पर फायरिंग ....
- दो बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां, CCTV में कैद, पुलिस ने 4 खोल किये बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा कालासंघियां के मुख्य बाजार में देर रात कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। राहत की बात यह है कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने 4 खोल बरामद कर अज्ञात आरोपिओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्य बाजार स्थित कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने दुकान और ऊपर बने उनके आवास की तरफ कई गोलियां चलाईं। CCTV फुटेज के अनुसार आरोपियों ने करीब चार राउंड फायर किए।
गोलियों की आवाज सुनकर मुख्य बाजार में ड्यूटी कर रहे पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों को मौके पर बुलाने के साथ पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी और थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मेजर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खोल बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को गोली नहीं लगी।
DSP शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं कालासंघियां पुलिस चौकी प्रभारी ASI अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments