कपूरथला में एक घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने व नगदी चोरी ...
- परिवार ने बैटे की शादी के लिए रखा था सोना, कार चोरी की भी कोशिश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव भंडाल बेट के अड्डे पर स्थित एक घर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से सोने के आभूषण, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर मौके से भाग निकले।
पीड़ित तीर्थ कौर पत्नी सुरिंदर सिंह वासी गांव भंडाल बेट ने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी कांटे, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और करीब 50-55 हजार रुपये की नकदी शामिल है। उन्होंने बताया कि बेटे की शादी के लिए सोने के आभूषण बनवाकर घर में रखे हुए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।
तीर्थ कौर के अनुसार, चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चोरी करने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ आवाज सुनाई देने पर परिवार के सदस्यों को शक हुआ और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग निकले और जाते समय कार की चाबी बाहर फेंक गए।
घटना की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।



.jpg)







.jpeg)














No comments