कपूरथला-- किन्नर समाज के दो गुटों में थाना परिसर के बाहर मारपीट ...
- फर्जी वेश धारण कर पैसे वसूली के आरोप, पुलिस जाँच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में किन्नर समाज से जुड़े दो गुटों के बीच शगुन वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक गुट ने आरोप लगाया कि कुछ युवक किन्नरों का वेश धारण कर लोगों के घरों में जाकर बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर किन्नर समाज के लोग थाना सिटी पहुंचे, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
वहीँ किन्नर समाज के एक गुट का कहना है कि पिछले काफी समय से कुछ युवक किन्नरों का भेष बदलकर लोगों के घरों में शुभ अवसरों पर पहुंच रहे हैं और स्वयं को किन्नर बताकर बधाई के नाम पर पैसे ले रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे उनकी पहचान और सम्मान को ठेस पहुंच रही है, साथ ही समाज में गलत संदेश भी जा रहा है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।
शिकायत दर्ज कराने के लिए जब किन्नर समाज के सदस्य थाना सिटी पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच थप्पड़, घूंसे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे थाना सिटी के आसपास तनाव का माहौल बन गया।



.jpg)







.jpeg)














No comments