कपूरथला नगर निगम मेयर चुनाव ....
- निगम परिसर और शालीमार बाग बने छावनी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कपूरथला में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। सत्ता पक्ष और कांग्रेस के बीच मेयर पद को लेकर मुकाबला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। वहीं पार्षदों की जोड़-तोड़ का दौर भी लगातार जारी है।
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तथा नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर निगम परिसर और शालीमार बाग क्षेत्र को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर निगम के आसपास कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। वहीं राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है और सभी की नजरें मेयर चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments