कपूरथला पुलिस ने दो बाइक चोर किये काबू ...
- रिमांड के दौरान निशानदेही पर अलग अलग जगह से 06 चोरी की बाइक बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने 02 चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चोरी के कुल 6 बाइक बरामद किये जा चुके है। इसकी पुष्टि करते हुए SHO हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपिओ से पूछताछ की जा रही है।
SHO हरिंदर सिंह ने बताया कि 10 जून को एएसआई जोगिंदर सिंह को सूचना मिली कि दलबीर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी वाटावली जो अपनी बाइक नंबर पीबी41-डी-1397 स्पलेंडर पर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में माथा टेकने आया था और उसने अपनी बाइक गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ी कर माथा टेकने के लिए अंदर चला गया।
लेकिन जब वह माथा टेक कर वापिस आया तो देखा कि उसका बाइक चोरी हो गया था। तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई जोगिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और चोरी करने वाले व्यक्ति परमिंदरजीत कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी अबादान, जालंधर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी पर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला भी दर्ज किया।
आरोपी परमिंदरजीत कुमार को माननीय अदालत में पेश कर 02 दिन का रिमांड लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान जीता उर्फ बाबा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव नवां गांव भट्ठे, कपूरथला को इस मामले में गिरफ्तार कर उससे 02 मोटरसाइकिल बरामद किए गए और इनकी निशान देही पर 1 मोटरसाइकिल पलटीना जीउना पुत्र गुरनाम निवासी गांव बूट कपूरथला के घर से बरामद की गई। हालाँकि जीउना की गिरफ्तारी बाकी है।
हरिंदर सिंह ने बताया कि 13 जून को आरोपी परमिंद्रजीत से 01 बुलेट बाइक और 01 स्प्लेंडर बाइक बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई। अब तक आरोपियों से 06 बाइक बरामद की जा चुकी हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments