कपूरथला मॉडर्न जेल में वार्डन नशीले पदार्थ सहित काबू ....
- थाना कोतवाली में FIR दर्ज, 54.60 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जेल से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मॉडर्न जेल के अंदर नशे की सप्लाई के आरोप में एक जेल वार्डर को प्रशासन ने काबू किया है। आरोपी वार्डर की चेकिंग के दौरान उसके पास से 54.60 ग्राम नशीले पदार्थ की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि कोतवाली के एसएचओ लाभ सिंह ने करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर की गई है।
सहायक सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून को जेल वार्डर सुरिंदरपाल सिंह (बेल्ट नंबर 649) ड्यूटी के लिए जेल की ड्योढ़ी में पहुंचा था। इस दौरान सीआरपीएफ और जेल प्रशासन की टीम द्वारा उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ।
जब उक्त लिफाफे को खोलकर जांच की गई तो उसमें नशीला पदार्थ मिला। बरामद पदार्थ का वजन किया गया तो वह 54.60 ग्राम पाया गया। इसके बाद आरोपी को तुरंत काबू कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। और आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।



.jpg)







.jpeg)














No comments