कपूरथला के पास एक डेरे पर लाखो की चोरी ....
- 25 तोले सोना और एक लाख नकदी ले उड़े चोर, CCTV में संदिग्ध कैद, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव खेड़ामाझा के नजदीक स्थित एक डेरे पर बने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 25 तोले सोने के गहने और लगभग एक लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए है। हालाँकि घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति भी कैद हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।
पीड़ित शीशपाल सिंह पुत्र महिल सिंह निवासी गांव खेड़ामाझा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव खेड़ामाझा में एक निजी स्कूल के नजदीक स्थित डेरे पर परिवार सहित रहते हैं। 18 जून की सुबह करीब 4 बजे जब वह उठे तो देखा घर के कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे, और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि अलमारी में रखे लगभग 25 तोले सोने के गहने और करीब एक लाख रुपये नकद गायब थे। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए है।
फिलहाल थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



.jpg)







.jpeg)














No comments