कपूरथला के 18 वर्षीय वंशदीप का लुधियाना में दमदार प्रदर्शन ....
- 97 किलोग्राम वर्ग में जीता गोल्ड मेडल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के जिला लुधियाना के डेरा बाबा फलाही शेरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में कपूरथला जिले के होनहार पहलवान वंशदीप सिंह (18 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता में पूरे पंजाब से अंडर-23 आयु वर्ग के प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया, लेकिन कपूरथला के 18 वर्षीय वंशदीप ने अपने दमदार खेल और शानदार तकनीक के दम पर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वंशदीप की इस उपलब्धि से कपूरथला जिले में खुशी का माहौल है। उनकी जीत पर खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीँ वंशदीप के कोच हरिकृष्ण ने कहा कि यह जीत खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वंशदीप एक बेहद मेहनती और लगनशील खिलाड़ी है, जिससे उन्हें भविष्य में भी बड़ी उम्मीदें हैं।
कोच हरीकृष्ण ने विश्वास जताया कि जिस तरह वंशदीप ने पंजाब स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है, उसी तरह वह जल्द ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वंशदीप भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा शान से लहराए।
वंशदीप की इस सफलता को कपूरथला के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और उनकी इस जीत से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।



.jpg)







.jpeg)















No comments