कपूरथला RCF के स्विमिंग पूल में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत,...
- एंबुलेंस समय पर न पहुंचने पर यूनियन ने उठाए सवाल, GM को लिखा पत्र
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के रेल कोच फै्ट्री परिसर में वीरवार को स्विमिंग पूल में एक 11 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत होने की खबर है। हालांकि मृतक बच्चे के परिवार ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने से साफ इनकार कर दिया है, और आज उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। लेकिन घटना के बाद RCF एम्प्लॉई यूनियन नेताओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीँ DSP शीतल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई भी कार्यवाही न करवाने की बात कही है।
यूनियन नेताओं का आरोप है कि हादसे के बाद जब आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को बुलाया गया तो वह समय पर स्टार्ट नहीं हुई और बेसुध बच्चे को बाइक पर RCF के सिविल अस्पताल लाना पड़ा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यूनियन नेता भरत राज ने बताया कि आरसीएफ कर्मचारी सत्य प्रकाश मीणा का 11 वर्षीय पुत्र स्विमिंग सीखने के लिए पहली बार वीरवार को स्विमिंग पूल में गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के स्टार्ट न होने के चलते समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से बच्चे की जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद आरसीएफ एम्पलाई यूनियन नेताओं ने RCF के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। यूनियन ने स्विमिंग पूल पर प्रशिक्षित लाइफ सेविंग गार्ड तथा स्विमिंग ट्रेनर की स्थायी तैनाती सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
यूनियन नेता भरत राज ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार ने पुलिस में किसी प्रकार की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। और परिवार द्वारा आज बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
इस संबंध में सीपीआरओ अमन कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस से संबंधित मामले में प्रिंसिपल चीफ मेडिकल ऑफिसर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना के संबंध में भी जांच करवाई जाएगी।




.jpg)




















No comments