ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानो पर ED की रेड ....

- केजरीवाल बोले, ED को पार्टी तोड़ने में लगाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब में AAP सरकार के पावरफुल मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानो पर ED दवारा रेड किये जाने की खबर है। यह रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी आवास, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर घेर लिया। इसके बाद घर के बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए। 

इस दौरान किसी को भी घर के अंदर या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बता दे कि संजीव अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। सूत्रों की माने तो 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसमें सरकारी घर के साथ साथ हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस पर भी रेड हुई है। 

विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की है। और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाकर व्यक्तिगत लाभ लिया है।   

दूसरी तरफ ED की रेड पर AAP नेताओ ने नाराजगी जाहिर की है। अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी राज में एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब के लोगों के साथ धक्का पीएम मोदी धक्का कर रहे हैं। ईडी को पार्टी तोड़ने में लगाया है, किसी मनी लॉन्ड्रिंग को पकड़ने के लिए नहीं। 

वहीँ CM मान ने संगरूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब की तरफ आंख उठाकर मत देखना, पंजाबी आंखें निकाल देंगे। ED रेड का मकसद ब्लैक मनी पकड़ना नहीं बल्कि भाजपा जॉइन कराना है। कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के घर रेड की। 2 दिन रेड चली, तीसरे दिन मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। 

No comments