J.K. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा शानदार ....
- कॉमर्स ग्रुप की जपनीत कौर ने पहला स्थान, आर्ट्स ग्रुप में राजबीर कौर रही प्रथम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के J K पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। सभी बच्चों की पहली डिवीज़न में पास हुए। 19 बच्चो ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये है।
जिसमे कॉमर्स ग्रुप की जपनीत कौर ने 95% अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया, लविशा ने 94% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और सोनमप्रीत ने 92% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया। वहीँ आर्ट्स ग्रुप में राजबीर कौर ने 88% अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया। विशाली ने 86% अंक हासिल करके दूसरा स्थान, और राजनबीर कौर ने 82% अंक हासिल करके तीसरा स्थान हासिल किया।
स्कूल के चैयरमेन जोगिंदर कुमार शर्मा ने बच्चों, अभिभावकों और उनके शिक्षकों को कड़ी मेहनत और सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगभग 40 सालो से हमारे स्कूल के छात्रों का शान दार प्रदर्शन हो रहा है, और भविष्य में भी हमारी कोशिश रहेगी कि बच्चों को कड़ी मेहनत मिले।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका रीतू शर्मा, भानवी शर्मा, एस.पी. कालिया, वीना मेहता और ग्रुप स्टाफ ने बच्चों को शानदार सफलता के लिए बधाई दी।



.jpg)








.jpeg)













No comments