ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ओट सेंटर से कर्मचारी ने चुराई 5560 गोलियां, गिरफ्तार

- सीएचसी फत्तूढींगा के एमओ ने औचक जांच में पकड़ी चोरी  

- एमओ की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

MO अभिषेक गिल

कपूरथला में नशा छोड़ने वालों को सरकार की ओर से ओट सेंटर में नि:शुल्क दी जाने वाली दवा की 5560 गोलियां ओट सेंटर के स्टाफ दवारा चुराने की घटना घटी है। यह कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) के एमओ ने औचक जांच में चोरी पकड़ ली और पुलिस को कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत दे दी। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की जांच जारी है। 

थाना फत्तूढींगा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीएचसी फत्तूढींगा के मेडिकल अफसर अभिषेक गिल ने शिकायत में बतया कि 12 मई को उन्होंने अचानक की अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में स्थापित ओट सेंटर का निरीक्षण किया और दवाओं के स्टाक की जांच की तो वहां पर नशा छोड़ने वालों को सरकार की ओर से दी जाने वाली गोलियां 5560 कम पाई गई।  

जब उन्होंने ओट सेंटर में कार्यरत स्टाफ सिमरनजीत सिंह निवासी गांव दुगलांवाला जिला तरनतारन से इस बारे में पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और स्टॉक भी पूरा नहीं कर पाया। जिससे साफ हो गया कि उसने गोलियां चुराकर खुर्द-बुर्द कर दी हैं। इस पर उन्होंने तुरंत थाना फत्तूढींगा की पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी। 

थाना फत्तूढींगा के जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि MO की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी किसी और की शमूलियत सामने नहीं आई है। जांच का दौर जारी है। 

No comments