कपूरथला में नाबालिग लड़की लापता, युवक पर FIR दर्ज ....
- युवक पर शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा लेजाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि सिटी थाना के SHO अमनदीप कुमार ने की है।
पुलिस को दी शिकायत में नई सब्जी मंडी निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी, जिसकी जन्म तिथि 7 नवंबर 2009 है, पढ़ी-लिखी नहीं है। महिला के अनुसार 19 अप्रैल को वह अपने काम पर गई हुई थी और उसकी बेटी घर में अकेली थी। जब वह शाम को काम से वापस लौटी तो उसकी बेटी घर से गायब थी।
महिला ने आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला है कि उसकी बेटी को सत्यम पुत्र विपन निवासी नजदीक पंजाब ग्रामीण बैंक शादी का झांसा देकर कहीं ले गया है।
थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी सत्यम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.jpeg)

.jpg)




















No comments