ब्रेकिंग न्यूज़

श्री माँ भद्रकाली जी मंदिर में 1100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन ...

- भक्तो के नतमस्तक होने का क्रम जारी, माँ भक्तो की पूरी होती है मनोकामनाएं   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता श्री भद्रकाली जी के 79वें मेले के उपलक्ष में आज रविवार को सुबह मंदिर परिसर में 1100 श्री दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों के उत्साह के चलते 1100 से भी अधिक लोगों ने श्रद्धापूर्वक पाठ करते हुए महामाई का गुणगान किया। इस आयोजन में विधायक राणा गुरजीत सिंह, आप नेता कर्मबीर सिंह और कई पार्षदों ने भी शामिल होकर महामाई को नमन किया।  

श्री दुर्गा स्तुति पाठ के आयोजन से पहले पूर्ण आस्था से विधिवत नवग्रह पूजा अर्चना की गई। इस आयोजन में उपस्थित सेकड़ो माँ भक्तो ने श्री दुर्गा स्तुति पाठ किया। माहौल इतना भक्तिमय था कि "पौड़ी पौड़ी चढ्दा जा, जय माता दी करदा जा" भेंट पर भक्तजन झूमने और नाचने लगे। इस दौरान MLA राणा गुरजीत सिंह ने भी माँ की भेंटो पर झूमते हुए माँ के जयकारे लगाए।      

जबकि माता भद्रकाली मेले के उपलक्ष में शुक्रवार को झंडे की स्थापना कर वार्षिक मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के उचित प्रबंध भी किये हुए है। वहीँ मंदिर परिसर व मंदिर के आसपास के क्षेत्र में CCTV केमरे भी स्थापित किये गए है।   

बता दे कि हर वर्ष देश विदेश से आने वाले हज़ारो महामाई के भक्त मेले के दिनों में मंदिर में विराजमान पिंडी स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पूजा अर्चना करते है। और मेले से एक सप्ताह पहले ही भक्तो का तांता लगना शुरू हो जाता है।  

माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, उपचेयरमैन भूपिंदर आनंद जनरल सेक्ट्री अभिषेक आनंद (विन्नी) ने बताया कि रविवार को सुबह 6.30 बजे श्री दुर्गा स्तुति पाठ शुरू किया गया। जिसमे 1100 से अधिक माँ के भक्तो ने नमन कर अपनी उपस्तिथि लगाई। 

No comments