कपूरथला के मोहब्बत नगर से प्लैटिना बाइक चोरी, चोर CCTV में कैद .....
- बाइक पर बैठे आरोपी से पूछताछ करते ही उसने पीड़ित को धक्का देकर गिराया, बाइक लेकर हुआ फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मोहब्बत नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक घर के बाहर खड़ी प्लैटिना बाइक चोरी होने की घटना घटी है। हालाँकि आरोपी चोर की गतिविधि नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीडीटी की शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO अमनदीप ने भी की है।
पीड़ित राजन सहगल निवासी मोहब्बत नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में खाना खा रहे थे। और उनकी प्लैटिना बाइक (PB-09-AJ-4358) घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक, जिसने मुंह और सर परने से ढका हुआ था, बाइक के पास आया और उस पर बैठ गया।
जब राजन सहगल बाहर आए और उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। धक्का लगने से वह गिर गए जिससे उनको मामूली चोटें भी आई हैं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 व सिटी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
सिटी थाना के SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

.png)

.jpg)




















No comments