पंजाब में देर रात BSF हेडक्वार्टर और आर्मी केम्प के बाहर धमाके ...
- पीएपी चौक के पास रात लगभग 8 बजे और अमृतसर में रात 11 बजे के बाद हुआ ब्लास्ट
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर और अमृतसर खासा इलाके में स्थित आर्मी कैंप के बाहर देर रात जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जालंधर में पीएपी चौक के पास रात लगभग 8 बजे स्कूटी के पास हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
वहीँ अमृतसर की घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई, जब अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों हादसों में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।


.jpg)




















No comments