ब्रेकिंग न्यूज़

डीसी कपूरथला के आदेशों की उड़ाई धज्जियां ....

- लखन कलां के 14 किसानों पर नाड़ जलाने का केस दर्ज 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के डीसी आकाश बांसल दवारा गेहूं की नाड़ को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद गांव लखन कलां में किसानों द्वारा खेतों में नाड़ जलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कलस्टर ऑफिसर-कम-एसडीओ ड्रेनेज की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने गांव लखन कलां के 14 किसानों के खिलाफ डीसी के आदेशों के उल्लंघन के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीओ ड्रेनेज विभाग-कम-कलस्टर ऑफिसर कपूरथला मंडल खुशमिंदर सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव लखन कलां के खेतों में गेहूं की नाड़ जलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें कुछ किसानों द्वारा खेतों में नाड़ को आग लगाने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान किसान रूड़ सिंह, सुखविंदर सिंह, मेहल सिंह, निर्मल सिंह, रणजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मलूक सिंह, जसवीर कौर, इंद्रजीत कौर, अजमेर सिंह, अमृतपाल सिंह, बलजीत सिंह, बलवीर सिंह और गुरपाल सिंह निवासी गांव लखन कलां के नाम सामने आए।

पुलिस के अनुसार उक्त किसानों ने खेतों में नाड़ जलाकर डीसी कपूरथला के आदेशों का उल्लंघन किया है। थाना सदर पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

No comments