कपूरथला माडर्न जेल में तलाशी दौरान 4 मोबाइल फोन बरामद ....
- थाना कोतवाली में दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल में दो अलग-अलग तलाशी अभियान के दौरान चार मोबाइल फोन और 10 तंबाकू की पुड़ियां बरामद हुई है। जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली में दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जोगिंदरपाल सिंह ने थाना कोतवाली को दी शिकायत में बताया कि रूटीन तलाशी के दौरान जेल के टावर नं.8 की बैरक नं.4 की दीवार के पीछे छुपाकर रखे तीन लिफाफे लावारिस हालत में बरामद हुए। इन लिफाफों को खोलकर देखा गया तो इनमें से 10 तंबाकू की पुड़ियां बरामद हुईं।
वहीं जेल प्रशासन की एक अन्य टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हवालाती आरजू निवासी माडल टाउन शाहकोट, जालंधर देहाती की जिस्मानी ली गई तो उसके पास से ओपो कंपनी का टच स्क्रीन स्मार्ट फोन और एक जियो कंपनी की सिम बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जेल में ही बंद अमरजीत सिंह निवासी जैतोवाली पातरा जिला जालंधर देहाती के पास भी फोन हैं। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया जाएगा।



.jpg)








.jpeg)













No comments