ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नशा तस्करों व सीआईए में मुठभेड़, फायरिंग ....

- सब्जी ले रहा पूर्व सरपंच छर्रे लगने से जख्मी, स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन  

- पुलिस टीम ने एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार, सत्गुरु राखा चौक की घटना

- CIA टीम ने ड्रग की कामर्शियल खेप पकड़ी, फरार आरोपी का पीछा जारी-- SSP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के बेगोवाल में शुक्रवार की देर शाम उस समय नशा तस्करों व सीआईए कपूरथला की पुलिस टीम में मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस नशे की खेप के मिले इनपुट पर तस्करों का पीछा कर रही थी। जब तस्कर सत्गुरु राखा चौक पहुंचे तो उन्होंने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।   

इस फायरिंग में एक गोली के छर्रें पास ही सब्जी खरीद रहे पूर्व सरपंच को लग गए, जिससे वह जख्मी हो गया, उसे बेगोवाल के स्थानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआईए की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जिससे भारी मात्रा में नशे की खेप भी बरामद कर ली गई है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम पीछा कर रही है। 

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम बेगोवाल के सत्गुरु राखा चौक में एकदम तेजी से गुजर रहे एक निजी वाहन का सीआईए कपूरथला की टीम पीछा कर रही थी। इस पर दौरान निजी वाहन में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे चौक में अफरा-तफरी के साथ दहशत फैल गई। एक गोली के छर्रे लगने से चौक में ही सब्जी खरीद रहे गांव नडाली के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह को लग गए, जिससे वह जख्मी हो गया। इस पर जख्मी को तुरंत बेगोवाल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान पांच-छह राउंड फायर हुए।  

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीआईए की टीम पिछले दो घंटे से नशा तस्करों का पीछा कर रही थी। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गाेली के छर्रें लगने से एक व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम ने एक तस्कर को काबू करके उससे नशे की कामर्शियल खेप बरामद कर ली है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम का आपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि एसपी-डी हरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। बाकी इस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही करेंगे। 


No comments