ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर निगम और सुलतानपुर लोधी चुनाव-- 127 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन ...

- वार्ड नंबर 6 से कांग्रेसी पूर्व पार्षद ज्योति धीर और वार्ड 30 से कांग्रेसी उमीदवार कामाक्षी दुग्गल ने दाखिल किए नामांकन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में कपूरथला नगर निगम तथा नगर काउंसिल सुलतानपुर लोधी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी तेज हो गई है। तीसरे दिन तक कुल 127 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हुई थी। कपूरथला में पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। इसके बाद 14 मई को नगर निगम कपूरथला में एक उम्मीदवार तथा नगर काउंसिल सुलतानपुर लोधी के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए थे।

वहीं 15 मई को नामांकन प्रक्रिया में अचानक तेजी देखने को मिली। नगर निगम कपूरथला के 50 वार्डों के लिए 72 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, जिससे अब तक कुल 73 नामांकन हो चुके हैं। दूसरी तरफ नगर काउंसिल सुलतानपुर लोधी के 13 वार्डों के लिए 49 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके साथ कुल संख्या 54 तक पहुंच गई है। 

इसी क्रम में वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की पूर्व पार्षद ज्योति धीर और वार्ड 30 से कांग्रेसी उमीदवार कामाक्षी दुग्गल पत्नी करन महाजन ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने दावा किया कि इस बार भी ज्योति धीर और कामाक्षी दुग्गल को भारी मतों से विजयी बनाकर पार्षद चुना जाएगा। 


No comments