कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद नशा तस्कर के अवैध निर्माण को गिराया ....
- तस्कर पर NDPS के 7 केस है दर्ज -- SSP
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के नशे के तस्करों के खिलाफ चल रहे "नशों के खिलाफ जंग" अभियान के तहत, सिविल और पुलिस प्रशासन ने शनिवार को BDPO सुल्तानपुर लोधी के आदेश पर कपूरथला के गाँव तोती में दो नशे के तस्करों के अवैध निर्माण को डिच मशीन की मदद के साथ गिरा दिया। इसकी पुष्टि मौके पर मौजूद SSP गौरव तूरा ने करते हुए बताया कि परविंदर सिंह उर्फ पिंडा द्वारा पंचायत की ज़मीन पर किए गए कब्ज़े को मुक्त करवाया गया है।
SSP कपूरथला गौरव तूरा ने यह भी बताया कि BDPO सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह कहा गया था कि असामाजिक गतिविधियों में शामिल होते हुए, परविंदर सिंह उर्फ पिंडा ने गाँव तोती की पंचायत ज़मीन पर कब्ज़ा करके एक घर बना लिया था।
BDPO के अनुसार, उन्होंने बार-बार नोटिस जारी किए और अवैध कब्ज़ा खाली करने को कहा, लेकिन उसने अवैध कब्ज़ा नहीं छोड़ा, जिसके कारण पुलिस की मदद ली गई।
SSP ने बताया कि परविंदर सिंह उर्फ पिंदा के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में NDPS के 7 केस दर्ज हैं और वह अभी कपूरथला की मॉडर्न जेल में बंद है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के अनुसार, ज़िला पुलिस नशे की तस्करी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशे की तस्करी के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।



.jpg)




















No comments