ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल --- BJP ने दिया समर्थन, ....

- मांगें न मानीं तो AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी -- खोजेवाल 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में पंजाब म्युनिसिपल एम्प्लॉइज ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट गोपाल थापर की अगुवाई में बीते तीन दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को आज BJP नेताओ ने खुलकर समर्थन दिया है।

हड़ताल के दौरान BJP नेताओं के साथ मौजूद जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने चेतावनी दी कि यदि सफाई कर्मचारियों की मांगें सरकार दवारा जल्द पूरी नहीं की गईं तो भाजपा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

खोजेवाल ने स्थानीय आम आदमी पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें उद्घाटन और राजनीतिक गतिविधियों से ऊपर उठकर शहर के जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की मजबूत रीढ़ हैं, जो हर मौसम और कठिन परिस्थितियों में काम करके शहरों और गांवों को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखते हैं। उनके मुताबिक सफाई कर्मचारी महामारी रोकने और लोगों को स्वस्थ वातावरण देने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकार मिलना बेहद जरूरी है।

खोजेवाल ने कहा कि भाजपा सफाई कर्मचारियों के सम्मान और हकों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखेगी। 

No comments