कपूरथला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बाइक चोर गिरफ्तार .....
- 21 मोटरसाइकिल और चोरी की कार बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बाइक वाहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 चोरीशुदा बाइक और एक चोरी की मारुति कार बरामद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SP D हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कपूरथला तथा आसपास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ टीम के ASI दरबारा सिंह टीम के साथ कांजली की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि रवि कुमार पुत्र सर्वणजीत निवासी चूहड़वाल चोरी की बाइक बेचने की फिराक में कांजली रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें 10 स्प्लेंडर, 2 डिस्कवर और 2 प्लैटिना बाइक शामिल हैं। इसके अलावा एक चोरी की मारुति कार भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
SP D हरिंदर सिंह ने यह भी बताया कि 10 मई को पीड़ित पिंदरजीत सिंह निवासी प्रीत नगर ने अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत सिटी थाना में दर्ज करवाई थी। जिसमे कार्यवाही करते हुए सिटी पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव बूट को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की बाइक बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है, जबकि राजविंदर सिंह पर चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना सिटी पुलिस और सीआईए टीम द्वारा की गई है। काबू किये गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।



.jpg)








.jpeg)













No comments