ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद खबर -- कपूरथला के सीनियर पत्रकार का निधन ....

- पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम  4.30 बजे सम्पन्न होगा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के फाउंडर प्रेजिडेंट और सीनियर पत्रकार परवीन वालिया जी का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पत्रकार जगत व उनके परिवारक सदस्यों और नजदीकिओ में शोक की लहर है। 

इस दुःख की घडी में शोकाकुल परिवार के साथ पत्रकारिता से जुड़े लोगो, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नेता संवेदना व्यक्त कर रहे है। और भगवान से इस असहनीय दुःख सहने की परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है। वह कई अंग्रेजी अखबारों में काम करने के साथ-साथ पीटीआई न्यूज एजेंसी के लिए काम करते थे। 

स्वर्गीय परवीन वालिया जी के भाई नवीन वालिया ने बताया कि परवीन जी कई दिनों से जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, और से आज शनिवार सुबह लगभग 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रवीण जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शनिवार 16 मई को शाम 4.30 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान घाट कपूरथला में संपन्न होगा। 

वही पर्यावरण प्रेमी व राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने भी शोक संतप्त परिवार के साथ शोक व्यक्त किया है। और कपूरथला प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता तथा पूर्व प्रधान अरुण खोसला ने परवीन जी के निधन को पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

No comments