माता श्री भद्रकाली मंदिर में "मेहंदी की शाम, माता भद्रकाली के नाम" ...
- "नी मैं नचना माई दे नाल, मेनू अज्ज नच लें दे" भेंट पर नाचे माँ भक्त
- 79वें वार्षिक मेला की तैयारियां मुकम्मल, भक्तिमय हुआ माहौल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
"नी मैं नचना माई दे नाल, मेनू अज्ज नच लें दे" यह भेंट वॉइसऑफ़ पंजाब की मशहूर सिंगर नेहा शर्मा ने गाते हुए माँ भक्तो को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। नेहा शर्मा कपूरथला के शेखूपुर स्थित माता श्री भद्रकाली जी के 79वें वार्षिक मेले के दौरान आज “मेहंदी की शाम. माता भद्रकाली जी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन पहुंची थी।
माता श्री भद्रकाली जी के 79वें वार्षिक मेले की तैयारियां जहाँ सम्पूर्ण हो चुकी हैं। वहीँ इसी कड़ी में आज मेहँदी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने भाग लेकर माता जी को मेहँदी सजाई और अपने हाथों पर भी मेहंदी लगाई और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। इस मौके पर वॉइसऑफ़ पंजाब की सिंगर नेहा शर्मा ने भी मंदिर में पहुंचकर माता भद्रकाली की पिंडी स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों से पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।
श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वेलफेयर सोसाइटी और मेला प्रबंधक कमेटी के चेयरमेन राधेश्याम शर्मा, प्रधान पुरुषोत्तम पासी और मिडिया इंचार्ज सोनू पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि 79वें वार्षिक मेले की सभी तैयारियां स्मपुर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 8 मई को सुबह 8 बजे झंडे की रस्म अदा कर महामाई के मेले का शुभारम्भ होगा। जबकि 12 मई को विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने माँ के श्रद्धालुओं से मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

.png)


.jpg)





















No comments