कपूरथला में लंदन कार्नीवाल-- झूले और निआग्रा फॉल थीम आकर्षण का केंद्र ....
- शालीमार बाग में बच्चों के लिए कई आकर्षक झूले, खाने-पीने के स्टाल भी लगे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के शालीमार बाग में फिर से देश के सबसे बड़े खरीदारी व मनोरंजक लंदन कार्निवाल की रौणक लगी हुई है। जिसमे शहर व गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर आनंद ले रहे है। 5 मई से शुरू हुए कार्निवाल ने जहाँ बाग की रौणक बढ़ाई है, वहीँ निआग्रा फॉल थीम मेले में आने वाले लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जानकारी मेला प्रबंधकों अमन मेहता, अशोक मेहता, संदीप कुमार, पवन वर्मा, राजा व विक्रम ने दी है।
बता दे कि कपूरथला के शालीमार बाग़ में स्थापित कार्निवल मेला का लुत्फ उठाने के लिए शहर व गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर आनंद ले रहे है।
मेला प्रबंधकों अमन मेहता, अशोक मेहता, संदीप कुमार, पवन वर्मा, राजा व विक्रम ने बताया कि यह मेला पंजाब के अलग-अलग जिलों में लगाया गया। मेले में बच्चों के लिए कई तरह से झूले लगाए गए है। जैसे बंपर कारें, ड्रेगन ट्रेन, किश्तियां, भूत बांगला, मैजिक शो, फूड कोर्ट, स्विंग्स व विशेष तौर पर ऊंठ की संवारी भी लाई गई है। इसके अलावा मेले में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जोकि आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मेला सायं 4 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जा रहा है। मेले में अलग-अलग तरह का सामान जैंटस शर्ट, टी-शर्ट, रेडिमेड कपड़े, लेडिज सूट, बच्चों के कपड़े, चूरन सुपारी, कारपट, खिलौने, ज्यूलरी, फर्नीचर, फैंसी फर्नीचर, बैंग्लज, खुरजा क्रोकरी, मेलामाइन क्रोकरी, किचन वेयर, गिफ्ट सेट, चश्में, बेल्ट, टोपी, घड़ियां, लड़कियों के लिए बढ़िया हेयर असेसरीज, घर के लिए जरुरी चीजों का सामान, टब, बाल्टियां, पंजाबी जूती, घर की सजावट का सामान व अन्य कई तरह की विभिन्न आइटम के स्टाल लगे हुए है।
प्रबंधको ने बताया कि वह पिछले 10-12 साल से प्रदेश के विभिन्न जिलों लुधियाना, जालंधर, बरनाला, हरियाणा, मलेर कोटला के अलावा अन्य कई जिलों में भी कार्निवाल लगा चुके है।



.png)

.jpg)










.png)

.jpeg)













No comments