ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में PSPCL के आउटसोर्स मीटर रीडर व सुपरवाइजर हड़ताल पर ....

- हड़ताल के दौरान प्रभावित कार्य का जिम्मेदार PSPCL होगा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में PSPCL विभाग से जुड़े 100 से अधिक आउटसोर्स मीटर रीडर और सुपरवाइजर अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने अपनी मांगों संबंधी एक मांग पत्र PSPCL के उप मुख्य इंजीनियर SP सोंधी को सौंपा है। यह हड़ताल कपूरथला यूनिट के प्रधान कमलजीत सिंह वालिया की अगुवाई में की जा रही है।  

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वह लंबे समय से विभाग के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि विभाग उन्हें नियमित भर्ती के तहत शामिल करे ताकि उन्हें विभागीय नियमो के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। 

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेका कंपनी द्वारा उन्हें बेहद कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि कई वर्षों से लगातार सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

प्रधान कमलजीत सिंह वालिया ने कहा कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक विभाग ठेका कंपनियों को हटाकर कर्मचारियों को रेगुलर नहीं करता और सीधे विभाग के अधीन बिलिंग का कार्य नहीं करवाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताली कर्मचारियों ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान यदि विभागीय कार्य प्रभावित होता है या किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। 

No comments