पंजाब में तैनात एक महिला अफसर गिरफ्तार ...
- भूमि अधिग्रहण के दौरान कुछ अयोग्य लोगों को लाभ पहुंचाने के आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के गुरदासपुर में तैनात महिला PCS अफसर SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को आज गिरफ्तार किये जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि तरनतारन पुलिस ने उन्हें शनिवार सुबह गुरदासपुर स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो उनकी गिरफ्तारी 1.63 करोड़ रुपए के गबन केस से जुडी है।
जानकारी अनुसार यह केस राजस्थान-जम्मू कश्मीर हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। जब यह गबन हुआ तो अनुप्रीत उस समय तरनतारन के पट्टी में तैनात थीं। उस वक्त उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। 8 साल पहले के इस मामले में गबन के आरोप लगने के बाद उन्हें काफी समय तक फील्ड ड्यूटी से भी दूर रखा गया लेकिन अब कुछ समय पहले ही गुरदासपुर में तैनाती मिली थी। जहां SDM के साथ साथ उनके पास नगर कौंसिल का भी अतिरिक्त चार्ज था।
वहीँ इस पूरे मामले में तरनतारन पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ खुलासा किया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरदासपुर से तरनतारन ले जाया जा सकता है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार PCS अधिकारी अनुप्रीत पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की SDM अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन ही नहीं थी।

%20(1).jpeg)

.jpg)
















No comments