ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित ....

टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी, सुपनीत कौर ने टॉप, दूसरे स्थान पर सोहानी चोहान, तीसरे स्थान पर दिवांशी  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब   

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज बुधवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमे 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 स्टूडेंट्स पास हुए। इस परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजा देख सकते हैं। 

PSEB के टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं। 

पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस ग्रुप की है। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज ग्रुप की हैं। यह सभी खिलाड़ी भी हैं। 

जिला वाइज रिजल्ट में अमृतसर सबसे आगे रहा है। यहां का पास प्रतिशत 96 फीसदी रहा। जबकि पठानकोट 95.66 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं एसएएस नगर (मोहाली) 95.62 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहा। दूसरी ओर, लुधियाना सबसे नीचे रहा, जहां पास प्रतिशत 87.04 फीसदी दर्ज किया गया। 

No comments