कपूरथला का एक रेलवे फाटक 3 दिन रहेगा बंद ....
- लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां स्थित रेलवे फाटक नंबर S-48 को रेलवे विभाग द्वारा जरूरी तकनीकी मरम्मत के चलते तीन दिनों के लिए ट्रैफिक हेतु बंद रखने की घोषणा की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सुभाष लाल P.W.I. ब्यास ने बताया कि फाटक पर तकनीकी मरम्मत का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह रेलवे फाटक 27 मई रात 9 बजे से लेकर 29 मई सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों और आम ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से और समय पर पूरा किया जा सके।



.jpg)








.jpeg)













No comments