ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, पेट्रोल 100 के पार ....

दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ेगा 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब में आज सुबह से पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है। वहीं धान रोपाई से पहले डीजल की कीमत 87.83 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि प्रदेश के अलग-अलग शेहरों में दामों में कुछ अंतर है। 

वहीँ चंडीगढ़ में भी पेट्रोल के दाम 94.30 से बढ़कर अब 97.44 और डीजल 82.45 प्रति लीटर से बढ़कर 85.56 प्रति लीटर हो गए हैं। और पंजाब में कई जगह रेट बढ़ने के बाद पंपों पर लाइन लग गई। इसके चलते अमृतसर के इस्लामाबाद पंप पर तेल खत्म हो गया। 

पंजाब पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने बताय कि पेट्रोल और डीज़ल में लगभग 3-3 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल का दाम 97.71 से बढ़कर 100.69 रुपए हो गया है। वहीँ डीजल का दाम 87.54 से बढ़कर 90.48 रूपये हो गया है।  

दूसरी तरफ पेट्रोल पंप एसोसिएशन का मानना है कि फ्यूल के दामों में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि वह भी जल्द किराया बढ़ाएंगे और सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं।  

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और महिलाओ की किचन पर पड़ेगा। 

No comments