ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में मां भद्रकाली का वार्षिक मेला, दर्शनों को उमड़े भक्त ...

माँ को नमन करने के लिए कतार में लगे हज़ारो भक्त, माँ के जयकारो से गूंजा माहौल      

- जिला प्रशासन व प्रबंधक कमेटी ने किये पुख्ता प्रबंध  

-  आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में कर्मी तैनात   

- CCTV केमेरे की तीसरी आँख भी रखेगी नजर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और इतिहासिक माता श्री भद्रकाली मंदिर में 79वां वार्षिक मेला श्रद्धा और उत्साह से जारी है। इस मेले में महामाई के दर्शनों के लिए हज़ारो भक्त कतार में लगे जहाँ अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीँ माँ के जयकारे लगते हुए पुरे माहौल को भक्तिमय ककिया हुआ है। मंदिर परिसर में आज सुबह हवन यज्ञ भी करवाया गया। जिसमे प्रबंधक कमेटी सदस्यों सहित विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी धर्मपत्नी राजबंस कौर और सेकड़ो भक्तो ने उपस्थित होकर हवन यज्ञ में आहुतिया अर्पित की है।  

कपूरथला जिला प्रशासन दवारा मेले की महतव्ता को देखते हुए सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में हर वर्ष की भांति छुट्टी की घोषणा की थी। कपूरथला के शेखूपुर में मेले के चलते जगह जगह विभिन्न तरह दुकाने सजी हुई है। और कई तरह के झूले भी लगाए गए है। जिसका आनंद मेले में आये भक्त ले रहे है। 

माता भद्रकाली मंदिर कमेटी के प्रधान पुरुषोत्तम पासी, चेयरमैन राधे श्याम शर्मा, उपचेयरमैन भूपिंदर आनंद और जनरल सेक्टरी विन्नी आनंद ने बताया कि  मंदिर परिसर में भक्तो की भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रबंधक कमेटी दवारा भक्तों की सहूलियत के लिए घर बैठे ऑनलाइन दर्शन करवाने की सुविधा PPC LIVE पर भी उपलब्ध करवाई गई है।  

वहीँ सुबह मंदिर परिसर में कवी दरबार का भी आयोजन किया गया जिसमे कई मशहूर कविओ ने भाग लिया। मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी है। और देश विदेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले हज़ारो माँ भक्त पिंडी स्वरूप के आगे नतमस्तक हो रहे है। लंगर हाल में भक्तो के लिए स्वादिष्ट भोजन का भी प्रबंध मंदिर कमेटी दवारा किया गया है।  

बताने योग्य है कि कपूरथला के गांव शेखुपुर में माता भद्रकाली जी का मंदिर लगभग 206 साल पुराना है और वर्ष 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन के समय से यहां माता भद्रकाली के दरबार से मेला लगता आ रहा है। जिसमें हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर अपनी श्रद्धा से माथा टेकते हैं।  

वहीं दूसरी तरफ मेले में आने वाले हजारों भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध भी किए हुए हैं। जिसके तहत लगभग 250 सुरक्षा कर्मी तैनात किये है। वहीँ जगह-जगह पर CCTV कैमरे स्थापित कर सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए हैं। ताकि मेले की भीड़ में अपराधिक तत्वों पर भी निगाह रखी जा सके।  


No comments