पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का किया पर्दाफाश ...
- कपूरथला से चाइना मेड सोलर CCTV उपकरण भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब,
पंजाब के जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा वासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे इस गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है।
जांच में मालूम हुआ है कि आरोपी और उसके सहयोगी सोलर पावर से चलने वाले CCTV कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थानों जिसमे खास तौर पर सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी की जा रही थी।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन कैमरों में 4G कनेक्टिविटी लगी हुई थी। जिससे लाइव फुटेज मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी जा रही थी। पुलिस ने कपूरथला क्षेत्र से चाइना मेड सोलर CCTV उपकरण भी बरामद किए हैं। जिनका उपयोग निगरानी के लिए किया जा रहा था।
इस मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।
वहीँ पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मिडिया X पर पोस्ट में कहा कि वह जासूसी नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।



.jpg)




















No comments