ब्रेकिंग न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया से 9 पंजाबिओ सहित 15 भारतीये डिपोर्ट ....

दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब पांच घंटे तक हुई पूछताछ 

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब,नई दिल्ली,    

ऑस्ट्रेलिया से 11 पंजाबिओ सहित 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, हालांकि इसमें से 9 पंजाबियों को ही भारत भेजा गया है। जिसमे एक महिला भी शामिल है। बीती रात में भारतीओ की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। 

जिसके बाद पंजाब सरकार की टीम उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची और उन्हें पंजाब लेकर आएगी। पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी डॉ एस करूणा राजू के अनुसार फ़िलहाल 9 पंजाबी आए हैं। तीन सभी को लेकर पंजाब की तरफ रवाना हो गई है।  

इनमे 8 पुरुष व 1 महिला है। सिक्योरिटी के लिए महिला पुलिस भी साथ है। जानकारी अनुसार दो पंजाबी वहां से नहीं आए है। अनुमान है कि कोई दस्तावेजों की कमी के चलते उन्हें नहीं भेजा गया है। सभी व्यक्तिओ की अलग अलग हिस्ट्री है। 

सूत्रों की माने तो जो लोग डिपोर्ट किए गए हैं वह जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं। इस बारे CM भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के नियम तोड़े हैं, जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया है। 

डिपोर्ट किये लोगों की पहचान जसवंत सिंह (34 वर्ष), अंग्रेज सिंह (32 वर्ष), सतिंदरजीत सिंह शेरगिल (31 वर्ष), गुरप्रीत सिंह संधू (30 वर्ष), जगजीत सिंह (35 वर्ष), जसप्रत सिंह (35 वर्ष), निर्मल सिंह (38 वर्ष), श्रुति शर्मा (35 वर्ष), रणजी सिंह (35 वर्ष), हरप्रीत सिंह (41 वर्ष) और गगनदीप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। 

No comments