ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के अर्बन एस्टेट में कूड़े के ढेर को लगी आग ....

- नजदीक लगा ई-कार चार्जर जला, फलदार पेड़ों का भी नुकसान  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


कपूरथला के अर्बन एस्टेट कॉलोनी में शनिवार को एक कोठी के नजदीक कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग में पास में ही लगे ई-कार के चार्जर, बिजली की तारों तथा फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर  करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

वहीँ PUDA के एसडीओ नवप्रीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है,  मामले की जांच की जा रही है।

आग से प्रभावित निवासी सनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि अर्बन स्टेट में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर जमा रहता है। जिसमें आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में उनके ई-कार के चार्जर और बिजली की तारे जलने के साथ-साथ आसपास लगे फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।

फायर ब्रिगेड विभाग के फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार शनिवार करीब 11:40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई। समय रहते कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया गया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। 

No comments