ब्रेकिंग न्यूज़

जरुरी खबर --- कपूरथला के कई क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद ... ??

फीडर को बाइफरकेट करने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला पॉवरकाम के शहरी सब डिवीजन नं.1 के सहायक कार्यकारी इंजीनियर अमनदीप सिंह ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन कपूरथला से चलते 11 केवी रेलटैक फीडर, 11 केवी फैक्टरी एरिया फीडर व फैक्टरी एरिया फीडर को बाइफरकेट करने के लिए यह फीडर 25 अप्रेल दिन शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा।  

जिस कारण सोबती राइस मिल, एजी फैट, फैक्टरी एरिया, दशमेश कोल्ड स्टोर, उजागर कोल्ड स्टोर, दविंदर ट्रेडिंग कंपनी, अबरोल इंजी. वर्कर्स, एमआर एग्रो, च्वाइस ब्रैड, भगवती एल्युमीनियम, औजला रोड, रेलटैक औजला रोड, मनजीत पोल्ट्री फार्म आदि इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 

शहर के प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ता कृपया ध्यान दें। 

No comments