पंजाब में AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड .....
- घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला-- सूत्र
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावो से पहले AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर आज ED की टीम दवारा रेड करने की खबर है। सुबह दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, LPU और गुरुग्राम सहित अन्य ठिकानों पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। राज्यसभा सांसद अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा के देखा जा रहा है।
वहीँ इस रेड की खबर के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरना शुरू कर दिया है। CM भगवंत मान ने सोशल मिडिया पर लिखा कि "भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जवाब देते हुए लिखा कि आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। गंदगी साफ होगी।
बता दे कि लगभग 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया था। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।



.jpg)



















No comments