ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कार-बाइक की भीषण टक्कर, मामा-भांजा की मौत ....

- भुलत्थ पुलिउस जाँच में जुटी, मृतकों के परिजनों के बयान कलमबंद किये जा रहे -- DSP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव जोगिंदर नगर के पास आज सुबह एक कार और बाइक की भीषण टक्कर होने की खबर है। जिसमें बाइक सवार दो व्यक्तिओ (मामा-भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश भी की। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भुलत्थ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि भुलत्थ थाना के SHO रणजीत सिंह ने भी की है। 

जानकारी अनुसार गांव भटनुरा कलां वासी जोगिंदर सिंह (55वर्ष) पुत्र तारा सिंह और गांव बजाजा वासी निर्मल सिंह (50वर्ष) पुत्र मंगल सिंह बाइक (PB-09-M-5617) पर अमावस के दिन गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जब वह गांव जोगिंदर नगर के पास पहुंचे तो एक कार (PB-09-AR-7950) से उनकी ज़ोरदार टक्कर हो गई और टक्कर के दौरान दोनों (मामा-भांजा) बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिवार ने बताया कि कार चलाने वाली महिला थी और घटना स्थल के नजदीक गांव वासिओ के अनुसार वह महिला ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले रही थी। जब यह हादसा हुआ तो उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बजाय कार चालक मोके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन लोगो ने भागने नहीं दिया। इस दौरान दोनों की सड़क पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिवार ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था।  

वहीं डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि थाना भुलत्थ पुलिस ने मौके पर पहुंचे जाँच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों के बयान कलम बंद किए जा रहे हैं।  

No comments