कपूरथला में एक ASI की गोली लगने से मौत, साथी कर्मी की असाल्ट से चली गोली ...
- जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स स्थित EVM वेयर हॉउस में हुई घटना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में आज सुबह एक एएसआई की गोली लगने से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई आज सुबह EVM वेयर हॉउस में गया था। जहाँ एक अन्य गॉर्ड साथी की असाल्ट से अचानक गोली चल गई जो कि उसको लगने मौत हो गई है।
इसकी पुष्टि एसपी डी सरजीत राय ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। और मामले की जांच की जा रही है। मृतक ASI की पहचान नरिंदरजीत सिंह के रूप में हुई है
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ASI नरिंदरजीत सिंह जो कि पुलिस लाइन में तैनात है। और फिलहाल मेडिकल लीव पर चल रहा था। आज सुबह लगभग 10:30 बजे प्रशासनिक कांप्लेक्स के नजदीक बने एवं वेयरहाउस में गया और वहां मौजूद गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। जिससे नरिंदर जीत सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल थाना सदर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मृतक के भाई राजविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरिद्रजीत सिंह के एक बेटा और एक बिटिया है। जो की कनाडा में रहते है। उन्होंने यह भी बताया कि उसे दिन पहले उनकी बिटिया उनसे मिलने पंजाब आई हुई है।
No comments